*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़: बिना ड्राइविंग लाइसेंस से दुर्घटना में पति की मौत के आरोपी को पुलिस ने 40 घंटों में गिरफ्तार किया*
प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 08.01.2025, जनपद आजमगढ़
हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 08.01.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-
01.थाना- महराजगंजः गैर-इरादत्तन हत्या में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में) –
दिनांक- 05.01.2025 को विपक्षी . जहांगीर अंसारी पुत्र अली अहमद सा0 भीमाकोल थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 56 वर्ष द्वारा बिना ड्राईविंग लाईसेंस के लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर आवेदिका शारदा देवी के पति बहादुर निषाद को टक्कर मार देना जिससे आवेदिका के पति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 03/25 धारा 281/106 बीएनएस पंजीकृत किया गया जिसमें विवेचना आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 105 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है ।
गिरफ्तारी की विवरण-
आज दिनांक- 08.01.25 को उ0नि0 अशोक कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछ्ति अभियुक्त जहांगीर अंसारी पुत्र अली अहमद सा0 भीमाकोल थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 56 वर्ष को समय करीब 13.30 बजे में कटान बाजार में नया चौक के पास से हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है





