*TV20 NEWS || AZAMGHARH : सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ ने बेरोजगारों से रोजगार मेले में भाग लेने की अपील की, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू*
प्रेस नोट
आजमगढ़ 08 जनवरी– सहायक निदेशक (सेवा0) श्री राममूर्ति ने बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़ एवं कौशल विकास मिशन आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 10 जनवरी 2025 को राजकीय आई0टी0आई0 आजमगढ़ में एक दिवसीय रोजगार मेंले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे हिंण्डालको इण्डस्ट्रीज, जीएमआर स्मार्ट इलेक्ट्रीसीटी डिस्ट्रीव्यूशन प्रा0लि0, जीएसइडी प्रा0लि0, मिडलैंड माइक्रोफाइन लि0, किलटोन जीओ इंजीनियरिंग प्रा0लि0 एवं अन्य निजी क्षेत्र की कम्पनिया प्रतिभाग कर रही है। ऐसी स्थिति में सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ में पंजीकृत जॉब सीकर (बेरोजगार अभ्यर्थी) रोजगार हेतु पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार मेंलो में रिक्तियां देखने के लिए यहां क्लिक करें) पर क्लिक कर उपरोक्त कम्पनियों के विज्ञापित रिक्तियों के विवरण देखकर अपने पंजीयन यूजर आई0डी0 का प्रयोग कर आन-लाईन आवेदन करते हुये रोजगार मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करे।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-08.01.2025——–





