*TV20 NEWS || AZAMGARH : दीपक यादव और उसके साथी ने मिलकर 30,000 रूपये की लूट को अंजाम दिया, पुलिस ने बरामद किया नकद रकम*

प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 16.01.2025, जनपद आजमगढ़

हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 16.01.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-

01.थाना देवगांवः हिस्ट्रीशीट लूटेरा दीपक चोरी की मोटर साइकिल, लूट के रूपये व अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार
पूर्व की घटना का विवरण-
अवगत कराना है कि दिनांक 20.11.2024 को आवेदिका लालती उम्र करीब वर्ष पत्नी नगीना राजभर निवासी ग्राम बम्बोपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ के तहरीर बाबत आवेदिका द्वारा बैंक से पैसा निकालकर अपने लडके के साथ साईकिल से घर जाते समय रास्ते मे दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 30000 रूपया छीन कर भाग जाने के आधार मु0अ0स0 407/2024 धारा 309(4) बी.एन.एस. पंजीकृत कराया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 सुल्तान सिंह चौकी प्रभारी पल्हना थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ द्वारा संपादित की जा रहा है।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 15.01.2024 को उ0नि0 गिरिजेश यादव मय उ0नि0 सुरेश सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान प्राइमरी विद्यालय चक अफुई जिगनी थाना देवगांव आजमगढ़ में मौजूद थे। जहां एक मोटर साइकिल आती दिखाई दिया। उक्त मोटर साइकिल सवार व्यक्ति को रोकने पर पुलिस बल को सामने देखकर अपनी मोटर साइकिल को पीछे मोड़कर भागना चाहा शंका होने पर पुलिस बल द्वारा मौके पर ही पर पकड़ लिया गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक यादव पुत्र नरेश यादव निवासी मालपार थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ बताया। जिसकी जामा तलाशी से उसके पास से 01 तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, चोरी की मोटर साइकिल व लुट के 6670 रूपये बरामद हुआ।
पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 20.11.2024 को मै व मेरे साथी सर्वेश यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी मीरपुर केराकत जौनपुर ने समय करीब 03.00 बजे दिन में खनियरा इण्डियन गैस एजेन्सी के पास साइकिल से आ रहे दो व्यक्ति का छोला छिन कर भाग गये थे। लुटे गये झोले में हम कुल 30000 रू0 मिला था। जिसकों मै व सर्वेश यादव आपस में आधा आधा बांट लिये थे। जिसमें से मेरे हिस्से में मिले रूपये में से खर्च के बाद शेष बचे 6670 रूपये मेरे पास से बरामद हुआ है।
आपराधिक इतिहास- अभियुक्त दीपक यादव पुत्र नरेश यादव निवासी मालपार थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ ।
क्र.सं. मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1. 107/2018 392,411 भादवि गंभीरपुर आजमगढ़
2. 074/20218 120B,392,411 भादवि तरवा आजमगढ़
3. 075/20218 120B,307,386,504 भादवि तरवा आजमगढ़
4. 085/20218 307,41.411 भादवि तरवा आजमगढ़
5. 108/20217 386,506 भादवि तरवा आजमगढ़
6 135/20218 3(1) गैगेस्टर अधिनियम तरवा आजमगढ़
7 386/2022 380,411,413,457 भादवि देवगांव आजमगढ़
8 459/2022 380,411,457 भादवि देवगांव आजमगढ़
9 481/2022 411,413,420,473 भादवि 3/25 आर्म्स एक्ट देवगांव आजमगढ़
10 0026/2023 307,41,414 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट बरदह आजमगढ़
11 127/2023 3(1) गैगेस्टर अधिनियम बरदह आजमगढ़
12 281/2022 394,411 भादवि बरदह आजमगढ़
13 383/2022 395,397,412 भादवि बरदह आजमगढ़
14 052/2018 394,411 भादवि मेहनगर आजमगढ़
15 197/2016 394,411 भादवि मेहनगर आजमगढ़
16 160/2027 386 भादवि मेहनाजपुर आजमगढ़
17 115/2016 379,411 भादवि रानी की सराय आजमगढ़
18 145/2016 307,34 भादवि सिधारी आजमगढ़
19 146/2016 3/25 आर्म्स एक्ट सिधारी आजमगढ़
20 151/2016 41,411,419,420,467,468,471 भादवि सिधारी आजमगढ़
21 0013/2025 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट देवगांव आजमगढ़
22 407/2024 309(4), 317(2) बीएनएस देवगांव आजमगढ़
गिरफ्तार पता अभियुक्तः-
1- दीपक यादव पुत्र नरेश यादव निवासी मालपार थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़
बरामदगी का विवरणः-
1-01 तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर,
02. चोरी की मोटर साइकिल व लुट के 6670 रूपये
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1. प्र0नि0 विनय कुमार मिश्र मय हमराह थाना देवगांव आजमगढ़
2. प्रशि0उ0नि0 गिरिजेश यादव हमराह थाना देवगांव आजमगढ़
3. उ0नि0 सुरेश सिंह हमराह थाना देवगांव आजमगढ़