*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़ में किशोरी के अपहरण मामले में आरोपी की गिरफ्तारी, देवगांव थाना: किशोरी को भगाने वाला आरोपी रामप्रताप राजभर गिरफ्तार*

थाना-देवगांवः- किशोरी को भगाने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना का विवरणः-
दिनांक 03.11.2024 के वादिनी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादिनी की नाबालिग पुत्री जो काम खोजने के लिए लालगंज बाजार गयी और वापस न आयी काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 386/2024 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में पीडिता की बरामदगी व बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त रामप्रताप राजभर पुत्र संजय राजभर निवासी खिजिर अहमदपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 22.01.2024 को उ0नि0 संजय यादव, उ0नि0 शकिल अहमद मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त रामप्रताप राजभर पुत्र संजय राजभर निवासी खिजिर अहमदपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ को मोलनापुर ब्रिज के नीचे से समय करीब 12.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।