TV20 NEWS || AZAMGARH: थाना-देवगाँवः-70 लाख रूपये के लूट की झूठी सूचना देने वाले 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार
दिनांक 27.01.2025 को उ0नि0 राकेश कुमार सिंह थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दिया गया कि शिवकुमार जायसवाल पुत्र कन्हैया लाल जायसवाल निवासी मथुरापुर नन्दापुर थाना देवगांव आजमगढ़ के शिव शक्ति इण्टरप्राइजेज पेप्सी कोल्ड ड्रिंक एजेन्सी से समय करीब 10.30 बजे दो अज्ञात बदमाशों द्वारा असलहे के बट से मारकर दो बैग में रखे 70 लाख रूपये लूट लिया गया। जिसकी जांच उच्चाधिकारीगणों द्वारा किया गया तो घटना मनगढंत व झूठा पाया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 32/2025 धारा 217,121(1) बीएनएस बनाम 1.शिवकुमार जायसवाल पुत्र कन्हैया लाल जायसवाल निवासी मथुरापुर नन्दापुर थाना देवगांव आजमगढ़ 2.जेवा निसार पत्नी इम्तियाज निवासी मिर्जापुर थाना देवगाव आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 28.01.2025 को प्र0नि0 विनय कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शिवकुमार जायसवाल पुत्र कन्हैया लाल जायसवाल निवासी मथुरापुर नन्दापुर थाना देवगांव आजमगढ़ व अभियुक्ता जेवा निसार पत्नी इम्तियाज निवासी मिर्जापुर थाना देवगाव आजमगढ़ को समय करीब 11.50 बजे अभियुक्त शिवकुमार जयसवाल के घर के सामने बहद ग्राम नन्दापुर मथुरापुर से हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसके विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरणः-
1. शिवकुमार जायसवाल पुत्र कन्हैया लाल जायसवाल निवासी मथुरापुर नन्दापुर थाना देवगांव आजमगढ़
2. जेवा निसार पत्नी इम्तियाज निवासी मिर्जापुर थाना देवगाव आजमगढ़
पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0 32/2025 धारा 217,121(1) बीएनएस थाना देवगाव आजमगढ़।






