*TV20 NEWS || AZAMGHARH :स्वच्छ भारत मिशन के तहत देवखरी ग्राम पंचायत में सफाई अभियान, देवखरी में सफाई अभियान के तहत कचरा हटाना और दवा छिड़काव, लोग हुए जागरूक*

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी जी के आदेश क्रम में विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई किया जा रहा है सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है इस समय जो तरह-तरह का रोग का प्रकोप चल रहा है उससे निदान पाने के लिए सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन जगह-जगह करते हुए अपने-अपने ग्राम पंचायत में जिससे कि संचारी रोग से निस्तारण पाया जाए आज दिनांक 4 फरवरी 2025 को ग्राम पंचायत देवखरी में कूड़ा हटाते हुए कचरे को उचित स्थान पर ले जाकर गिराते हुए झाड़ू लगाते हुए दवा का छिड़काव करते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत के आदेश क्रम में देखरेख में जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है सरकार के आवाहन पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है आज के सफाई अभियान में गुलाब चौरसिया अभय चौहान महादेव आदि लोग मौजूद रहे ग्राम पंचायत देवखरी विकासखंड पल्हनी जनपद आजमगढ़






