थाना-अतरौलियाः- किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 29.11.2024 को वादिनी/पीडिता द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त संतोष निषाद पुत्र लालता निषाद सा0 प्रतापपुर कला थाना जैतपुर अम्बेडकर नगर द्वारा वादिनी/पीड़िता से शादी का झांसा देकर उसके इच्छा के विरुद्ध शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया तथा शादी करने के लिये कहने पर गाली गलौज करते हुए मारा-पीटा गया व जान से मारने की धमकी दी गयी। जिसके संबंध में मा0 न्यायालय के आदेशानुसार थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 385/24 धारा 376,323,504,506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 04.02.2025 को उ0नि0 विनय कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त संतोष निषाद पुत्र लालता निषाद सा0 प्रतापपुर कला थाना जैतपुर अम्बेडकर नगर उम्र 27 वर्ष को ग्राम बढ्या बाजार से समय करीब 08.55 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।