*TV20 NEWS|| LUCKNOW :सपा सांसद रुचि वीरा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी….लोकसभा चुनाव से जुड़ा है मामला!

लखनऊ। प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी की सांसद रुचिवीरा और कांग्रेस नेता असद मौलाई के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। यह मामला लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि इन नेताओं ने बिना अनुमति के जनसभा की थी। लगातार अदालत में पेश न होने के चलते कोर्ट ने यह वारंट जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 11 मार्च की तारीख तय की है। यह मुकदमा मुरादाबाद के नागफनी थाने में दर्ज किया गया था। इसी के बाद दोनों नेता अदालत में पेश नहीं हुए इसी के चलते अब वारंट जारी किया गया है।
आरोप था कि रुचि वीरा सिविल लाइंस इलाके में 50 लोगों के बीच बिना अनुमति लिए प्रचार कर रही थीं। इस दौरान जब सिटी मजिस्ट्रेट उनके पास पहुंचीं थी तो सपा सांसद और मजिस्ट्रेट के बीच बहस भी हो गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना था। सिटी मजिस्ट्रेट बिना अनुमति के प्रत्याशी के लोगों के बीच जाने पर नाराज थी। रिपोर्ट के अनुसार आरोप था कि 2024 में 7-8 फरवरी को रुचि वीरा लगभग 50-60 लोगों के साथ जनसभा कर रही थीं। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर के मैदान में उतरी थी। पार्टी ने इस चुनाव में सिटिंग सांसद एसटी हसन का टिकट काटकर रुचि वीरा को मैदान में उतारा था। रुचि वीरा ने चुनाव में जीत भी हासिल की।