*TV20 NEWS|| LUCKNOW : लती गाड़ी में तीन युवकों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म…दूसरी को दौड़ती कार से फेंका; मौत!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश से सनसनीखेज खबर सामने आई है। गौतमबुद्धनगर जिले से तीन युवकों ने दो नाबालिग लड़कियों को कार में उठा लिया। नशा देकर उनके साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर एक लड़की को आरोपियों ने मेरठ में चलती कार से फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरी नाबालिग लड़की से तीनों युवकों ने चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को बुलंदशहर जिले के खुर्जा में एक मंदिर मार्ग पर फेंक कर चले गए। किसी तरह से पीड़िता कोतवाली में पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी।