*TV 20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़ में प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

आजमगढ़ 08 अगस्त– उप कृषि निदेशक ने बताया है कि कृषि विभाग उ०प्र० द्वारा जनपद में संचालित प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जनपद के 55 कृषि स्नातकों द्वारा कार्यालय में आनलाईन आवेदन पत्र किये गये है। मुख्य विकास अधिकारी महोदय आजमगढ़ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार आजमगढ़ में आवेदकों की स्क्रूटनी/चयन की कार्यवाही दिनांक 11 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे से की जायेगी।

 

उपरोक्त के क्रम में उप कृषि निदेशक ने जनपद के समस्त आवेदकों को एतद्द्वारा सूचित किया है कि नियत तिथि को ससमय निर्धारित शैक्षिक योग्यता से सम्बन्धित समस्त अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र की मूल प्रति तथा अपनी पहचान आई०डी०/आधार कार्ड के साथ समिति के समक्ष स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि को स्क्रुटनी समिति के समक्ष उपस्थित न होने वाले आवेदकों के प्रार्थना पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा।