*TV20 NEWS|| MAU: चोरी का सफल अनावरण 04 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से चोरी का 01 अदद जनरेटर बरामद*

*चोरी का सफल अनावरण 04 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से चोरी का 01 अदद जनरेटर बरामद ।*
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार के कुशल पर्वेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री अंजनी कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में दिनांक 09.12.2025 को थाना सरायलखन्सी  पुलिस टीम उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र/ चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर कि सूचना पर ग्राम रस्तीपुर के पास से मु0अ0स0 512/2025 धारा 303(2) से संबंधित अभियुक्त सुमित राजभर पुत्र पप्पू राजभर निवासी दशवन्तपुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर 2. अजहर अली पुत्र स्व0 शौकत अली निवासी इन्दौर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर 3. विशाल राजभर पुत्र रामचन्द्र राजभर निवासी ग्राम चकमकपुर पोस्ट सिखड़ी थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर 4. साहिल राजभर पुत्र गुड्डू राजभर निवासी ग्राम चकमकपुर पोस्ट सिखड़ी थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर के कब्जे से चोरी का जनरेटर बरामद कर गिरफ्तार किया गया, उक्त प्रकरण में धारा 317(2) BNS का बढोत्तरी कर चालान न्यायालय किया गया
उल्लेखनीय है कि दिनांक  03.12.2025 की रात में आर0डी0 पैलेस रस्तीपुर से एक अदद जनरेटर चोरी हो गया था जिसके सम्बन्ध में दिनांक 08.12.2025 को वादी संजय सिंह पुत्र सौदागर सिंह निवासी बकवल थाना सरालखन्सी जनपद मऊ की तहरीरी सूचना पर मु0अ0सं0 512/2025 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया था जिसको संज्ञान में लेकर पुलिस टीम के द्वारा चोरी गये जनरेटर के बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था ।
*नाम पता अभियुक्त –*
1. सुमित राजभर पुत्र पप्पू राजभर निवासी दशवन्तपुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर ।
2. अजहर अली पुत्र स्व0 शौकत अली निवासी इन्दौर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर ।
3. विशाल राजभर पुत्र रामचन्द्र राजभर निवासी ग्राम चकमकपुर पोस्ट सिखड़ी थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर ।
4. साहिल राजभर पुत्र गुड्डू राजभर निवासी ग्राम चकमकपुर पोस्ट सिखड़ी थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर ।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 512/2025  धारा  303(2)/317(2) BNS थाना सरायलखंसी मऊ
*बरामदगी का  विवरण-*
1. चोरी का एक अदद जनरेटर 82 KVA बरामद किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह थाना सरायलखन्सी थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ ।
2. उ0नि0 नितेश कुमार मौर्य थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ ।
3. उ0नि0 अनिल तिवारी थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ ।
4. उ0नि0 केशर यादव थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ ।
5. हे0का0 बच्चालाल पाल थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ ।
6. का0 रोहित थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ ।
7. का0 विवेक सिंह थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ ।
8. का0 देवान्द थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ ।
9. का0 राकेश कुमार थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ ।