TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में समाजवादी छात्र नेताओं की गिरफ्तारी, प्रयागराज आंदोलन से पहले सख्ती
प्रयागराज में कल दिनांक 15 दिसंबर को होने वाले छात्र आंदोलन से सरकार के पसीने छूट रहे ,इसीलिए आज जनपद आजमगढ़ में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष कुणाल मौर्य एवं उनके साथ आशुतोष चौधरी तथा कई अन्य छात्र नेताओं को कोतवाली पुलिस आज सुबह ही उनके घरों से गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।इसकी जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया के द्वारा समाजवादी नेताओं को लगी तुरंत वो कोतवाली पहुंचने लगे।
जहां सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन से वार्ता की तो वहीं जिला अध्यक्ष हवलदार यादव एवं जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि की लोक सेवा आयोग अब तमाशा आयोग बन गया है। भर्तियां निकल नहीं रही और जो निकल भी रही तो उनके पेपर लीक हो जा रहे हैं।यही नहीं जिनके पेपर हो भी जाते है तो उनके परिणाम नहीं घोषित हो रहे।4 साल पहले भरे फार्मों की परीक्षाएं अभी तक नहीं हो पाई है,बच्चे प्रयागराज में रह कर सालों से इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। अब उनका धैर्य टूट गया इसलिए उन्होंने लोक सेवा आयोग के घेराव का फैसला लिया है इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका समर्थन किया है। प्रशासन के इस रवैया से समाजवादी नेता डरने वाले नहीं है।
जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि छात्रों ने सदैव अपने आंदोलन से सरकार को आइना दिखाया है लेकिन यह पहली सरकार है जो छात्र आंदोलन को दबाना चाहती है छात्र अपने आंदोलन से अपने हक की मांग कर रहा है जिसे सरकार देना नहीं चाह रही। समाजवादी पार्टी प्रयागराज में होने वाले छात्र आंदोलन को अपना नैतिक समर्थन दे रही है।





