TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ दिनांक : 17.12.2025 युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़
दिनांक : 17.12.2025
युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण–
दिनांक 13.11.2025 को थाना जहानागंज पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 351/25, धारा 137(2), 87 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना उ0नि0 ओमप्रकाश यादव द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 17.12.2025 को उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामित/वांछित अभियुक्त लगंडा बाबा के पास मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश दी गई तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त को अपराध का बोध कराते हुए समय करीब 11.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पंजीकृत अभियोग का विवरण–
• मु0अ0सं0 351/25, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस, 3/4 पाक्सो एक्ट, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. शाहिद शेख पुत्र मो0 शमीम, निवासी ग्राम बोहना, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 21 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
• उ0नि0 ओमप्रकाश यादव
• का0 राजकुमार गुप्ता
थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़