उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड आजमगढ़ द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 15 दिसंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक डी.ए.वीं इंटर कॉलेज, रैदोपुर, आजमगढ़ के मैदान में आयोजित की जा रही है। 21 दिसंबर 2025 को सायं 5.00 बजे हरिहरपुर घराने के श्री आदर्श मिश्रा और उनकी टीम ने क्लासिकल संगीत एवं गजल प्रस्तुत की, जिसे सुनकर श्रोतागण झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पांडाल गूंज उठा।
प्रदर्शनी में लगे स्टालों का अवलोकन पुलिस उप महानिरीक्षक, अपर आयुक्त और मुख्य राजस्व अधिकारी, आजमगढ़ द्वारा किया गया। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी ने गांधी संग्रहालय में चर्खे पर सूत कातने का कार्य किया।
दिनांक 21 दिसंबर 2025 को प्रदर्शनी में विभिन्न स्टालों पर लगभग 22 लाख रुपये की बिक्री हुई, जिसमें सबसे अधिक ऊनी वस्त्रों की बिक्री रही। प्रदर्शनी में प्रतापगढ़ के अचार-मुरब्बे, कश्मीर की पश्मीना शाल, कानपुर के चमड़े के जूते, मुबारकपुर की साड़ी और राजस्थान के बिकानेर की नमकीन के स्टाल प्रमुख रूप से लगे।
आगामी कार्यक्रम में 23 दिसंबर 2025 को सायं 3.00 बजे अभ्युदय कोचिंग के बच्चों द्वारा प्रस्तुति और सायं 5.30 बजे हरिहरपुर घराने के श्री आदर्श मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा भोजपुरी गीत की प्रस्तुति आयोजित की जाएगी।
परिक्षेत्रीय/जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री दीपक मिश्रा ने आजमगढ़ के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में आएं और खादी ग्रामोद्योगी वस्तुओं की खरीददारी करें। इसका उद्देश्य स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर सृजित करना है।
(दीपक मिश्रा)
परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी,
उ0प्र0 खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, आजमगढ़
प्रतिलिपि: जिला सूचना अधिकारी, आजमगढ़ – अनुरोध कि उपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति समस्त समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित की जाए।






