*TV20 NEWS || AZAMGARH :किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस- नोट दिनांक 26.12.2025*
*थाना- कोतवाली जनपद आजमगढ़*
*किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना–* दिनांक 26.07.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया था कि दिनांक 21.07.2025 को वादी की नाबालिग पुत्री घर से बाबा पाण्डेश्वर नाथ मंदिर पूजा करने निकली परन्तु वापस नही आयी । तथा 4- 5 दिनों तक काफी खोजबीन किया तो पता चला कि अम्बुज चौहान पुत्र अज्ञात सा0 शेखपुरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ वादी की पुत्री को बहला फूसलाकर कहीं लेकर चला गया है । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 348/25 धारा 137(2)/87 BNS पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण–* आज दिनांक 26.12.2025 को उ0नि0 रवि प्रकाश गौतम मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अम्बुज चौहान पुत्र प्रभु चौहान निवासी ग्राम शेखपुरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 21 वर्ष को बड़ा गणेश मंदिर से समय करीब 13.15 बजे गिरफ्तार कर चालना मा0 न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 रवि प्रकाश गौतम व कां0 नीरज कुमार थाना कोतवाली आजमगढ़।