TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में वीर बाल दिवस पर भव्य आयोजन, पीएम का लाइव प्रसारण

आजमगढ़ 26 दिसम्बर– जिलाधिकारी महोदय एवं जिला प्रोेबेशन अधिकारी श्री सुबोध कुमार सिंह जी के नेतृत्व में ए0आर0एस0 पब्लिक स्कूल विकास खण्ड हरैया जनपद आजमगढ़ में ’’वीर बाल दिवस’’ के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मा0 प्रधानमंत्री जी का लाइव प्रसारण किया गया व विद्यालय के बालक व बालिका द्वारा ’’वीर बाल दिवस’’ थीम पर सांस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जो अन्य बच्चे के लिए प्रेरणादायक है।

उक्त कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति से श्री अखिलेश सिंह द्वारा बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि गुरू गोविन्द सिंह जी के साहबजादे बाबा जोरावर सिंह व छोटे सुपुत्र फतेह सिंह के बलिदान के रूप में ’’वीर बाल दिवस’’ को मनाया जाता है, जो बच्चों के लिए प्रेेरणादायक है। इस कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को मोमेण्टो व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति से अध्यक्ष श्री रजनीश श्रीवास्तव एवं चाइल्ड हेल्पलाइन से प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर श्री संजय शाही व हब फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वोमेन से श्रीमती प्रीति उपाध्याय द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका व 21 वर्ष से कम उम्र का बालक का विवाह बाल विवाह के अंतर्गत आते हैं, जो बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत कठोर दंड का प्रावधान है, जिसमें दो साल की क़ैद व एक लाख रुपए का जुर्माना हो सकता हैं, उनको उनके मौलिक अधिकारों शिक्षा व स्वास्थ से वंचित करता है। इस अपराध को रोकने के लिए हम सबको मिल कर प्रयास करना चाहिए।

इसी के साथ जेण्डर स्पेशलिस्ट श्रीमती अन्नू सिहं द्वारा विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं व सुरक्षा से सम्बन्धित सभी हेल्प लाईन नम्बर यथा 1090, 181, 112, 108 व शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंन्धक उधम सिंह प्रधानाचार्य प्रेम शंकर सिंह, अध्यापक व अध्यापिका उपस्थित रहे।