TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – कप्तानगंज, पिता को गोली मारने की झूठी कहानी गढ़ने वाला वादी निकला साजिशकर्ता, फर्जी फायरिंग कर पुलिस को गुमराह करने का हुआ खुलासा

दिनांक 06.01.2026 को वादी गुलशन उर्फ फौरेबी पुत्र लालमन कन्नौजिया, निवासी ग्राम खालिसपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि दिनांक 06.01.2026 को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा उसके पिता लालमन कन्नौजिया के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया गया है।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0–08/2026, धारा 109(1) बीएनएस बनाम दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि वादी गुलशन उर्फ फौरेबी ने अपने सहयोगी विजय सिंह उर्फ लल्लू, निवासी भेदौरा, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ (जो थाना अहरौला का हिस्ट्रीशीटर है) के साथ मिलकर षड्यंत्र रचते हुए अपने घर के बाहर फायरिंग की तथा अपने पिता के पैर को जलती लकड़ी से जला दिया। इसके पश्चात गोली लगने की झूठी अफवाह फैलाकर डायल 112 पर सूचना दी तथा थाना कप्तानगंज पर झूठा अभियोग पंजीकृत कराया।
प्रकरण में वादी/अभियुक्त द्वारा झूठा अभियोग पंजीकृत कर प्रशासन को गुमराह व परेशान करने के संबंध में धारा 229, 248, 61(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
गिरफ्तारी का विवरणः—
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के कुशल निर्देशन एवं थानाध्यक्ष श्री जय प्रकाश के नेतृत्व में आज दिनांक 15.01.2026 को वादी/अभियुक्त गुलशन उर्फ फौरेबी पुत्र लालमन कन्नौजिया को थाना कप्तानगंज क्षेत्र से समय करीब 13:06 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
अभियुक्तों का विवरणः—
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. गुलशन उर्फ फौरेबी पुत्र लालमन कन्नौजिया, निवासी ग्राम खालिसपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।
फरार अभियुक्तः-
01. विजय सिंह उर्फ लल्लू, निवासी भेदौरा, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़। (थाना अहरौला का हिस्ट्रीशीटर)
पंजीकृत अभियोगः—
01.मु0अ0सं0–08/2026, धारा – पूर्व में धारा 109(1) बीएनएस, विवेचना उपरांत धारा 229, 248, 61(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी
बरामदगी का विवरणः—
• एक अदद 12 बोर तमंचा
• एक अदद कारतूस का खोखा
गिरफ्तारी करने वाली टीमः—
1. उ0नि0 राजमणि भारती, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 ओमप्रकाश दूबे, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
3. का0 विपिन कुमार वर्मा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
4. का0 अवधेश कुमार, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
5. का0 सद्दाम हुसैन, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
6. का0 विकास प्रजापति, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़