TV 20 NEWS || AZAMGARH : रबी फसलों की सुरक्षा के लिए सोलर लाइट इन्सेक्ट ट्रैप उपलब्ध

श्री हिमान्चल सोनकर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, आजमगढ़ ने जनपद के प्रिय किसान भाईयों को हर्ष के साथ सूचित किया है कि वर्तमान समय में रबी फसलों यथा गेहॅू, जौ, आलू, सरसों एवं विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती प्रमुख रुप से बहुतायत क्षेत्रफल में की जा रही है। उक्त हेतु फसलों की सुरक्षा के दृष्टिगत फसलों में लगने वाले कीटों आदि के नियन्त्रण हेतु सोलर लाइट इन्सेक्ट ट्रैप की उपलब्धता अपर कृषि निदेशक (कृ0र0) महोदय उ0प्र0 कृषि भवन लखनऊ के स्तर से उपलब्ध कराया गया है। सोलर लाइट इन्सेक्ट ट्रैप के उपयोग की विधि एवं मूल्य एवं अनुदान का विवरण निम्नवत है-
सोलर लाइट इन्सेक्ट ट्रैप के उपयोग की विधि-ः-
– फसलों में की सुरक्षा हेतु सौर उर्जा संचालित यह सोलर लाइट इन्सेक्ट ट्रैप बेहद ही कारगर एवं उपयोगी है, इसे धूप न निकलने की स्थिति में बिजली से भी चार्ज किया जा सकेंगा। जिसके लिये अलग से चार्जिंग सिस्टम लगाया गया है। सोलर लाइट इन्सेक्ट ट्रैप को खेत में किसी पोल या लकड़ी के सहारें स्थापित किया जायेगा, जिसमें लगी हुई प्लेट में पानी भरा जायेगा, सोलर लाइट इन्सेक्ट ट्रैप दिन में चार्ज होने के बाद सूर्यास्त के बाद स्वतः उसकी लाइट जल जाती है, इसकें प्रकाश से आकर्षित होकर हानिकारक कीट नीचे लगें सग्रह कक्ष में भरें हुये पानी में गिरकर नष्ट हो जाते है।

सोलर लाइट इन्सेक्ट ट्रैप के मूल्य एवं अनुदान-ः-
-सोलर लाइट इन्सेक्ट ट्रैप विभिन्न पारिस्थिकीय संसाधनों द्वारा कीट/रोग नियन्त्रण योजना के अन्तर्गत इसका प्रति अदद् 635.00 मूल्य निर्धारित है, जिस पर 75 प्रतिशत अनुदान के रुप में कृषि विभाग में पंजीकृत कृषकों को उपलब्ध कराया जायेगा। कृषक बन्धु अपने विकास खण्ड में अवस्थित कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी से व्यक्तिगत सम्पर्क स्थापित करके सोलर लाइट इन्सेक्ट ट्रैप को प्राप्त कर सकते है।
कृषक बन्धु कृपया ध्यान देंः-जनपद के समस्त कृषि रक्षा इकाईयों पर सोलर लाइट इन्सेक्ट ट्रैप 100 अदद् की संख्या मंे ही उपलब्ध है। इच्छुक कृषक सोलर लाइट इन्सेक्ट ट्रैप पहले आओं पहलंे पाओं की दर्ज पर अपना चयन सम्बन्धित कृषि रक्षा इकाई पर कराकर प्राप्त कर सकतें है।

प्रिय किसान भाई सोलर लाइट इन्सेक्ट ट्रैप के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग/कृषि रक्षा अनुभाग के विकास खण्ड स्तर पर तैनात क्षेत्रीय कार्मिक वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी (कृ0र0) से व्यक्तिगत सम्पर्क करके अथवा विशेष परिस्थिति या किसी प्रकार की समस्या होने पर जनपद स्तर तैनात श्री मनीष कुमार दुबे, प्रभारी कृषि रक्षा केन्द्र (BGI) आजमगढ़ के मोबाईल नम्बर-9415394321 पर अथवा श्री हरिनाथ शर्मा, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए के मोबाईल नम्बर-6388226627 या अधोहस्ताक्षरी के मोबाईल नम्बर-80290100968 पर सम्पर्क करके प्राप्त किया जा सकता है।