आजमगढ़ 06 मार्च– जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी श्री सुल्तान सिंह ने बताया है कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में ‘‘उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग‘‘ के अन्तर्गत ‘‘मा0 सांसद खेल स्पर्धा‘‘ ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन सबजूनियर, जूनियर एवं सीनियर (बालक/बालिका) वर्ग में 08 खेल विधाओं (एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबाल, भारोत्तोलन, बैडमिण्टन, जूड़ों एवं फुटबाल) में दिनांक 08 मार्च, 2026 को स्व0 सुखदेव पहलवान स्पोटर््स स्टेडियम ब्रह्मस्थान आजमगढ़ में किया जाना है। उक्त ट्रायल प्रतियोगिता में विधान सभा स्तर पर आयोजित ‘‘मा0 विधायक खेल स्पर्धा‘‘ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। ट्रायल प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों को दिनांक 13 व 14 मार्च 2026 को वाराणसी में आयोजित जोन स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जायेगा।





