क्लिनिक संचालक पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर शारीरिक शोषण कर वीडियां बनाने का महिला ने लगाया आरोप, सौंपा ज्ञापन

अभया महिला सेवा संस्थान की सचिव अनामिका सिंह पालीवाल के नेतृत्व में एक महिला सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उसने एक क्लिनिक संचालक पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर शारीरिक शोषण कर वीडियां बनाने का आरोप लगाया है।
अतरौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली पीडित महिला महराजगंज थाना क्षेत्र के एक बाजार में किराये के मकान में रहती है। जीविकोपोर्जन के लिए उसका पति मुम्बई रहकर कमाता है। महिला का आरोप है कि जिस मकान में वह किराये पर रहती है उसी मकान में एक क्लिनिक है। क्लिनिक संचालक परेशान करता था। पीड़िता का आरोप है कि उसने एक दिन  कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीला दिया। बेहोश होने के बाद उक्त क्लिनिक संचालक ने उसका शारीरिक शोषण कर वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल की धमकी देकर बराबर शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहता है। इसकी शिकायत स्थानीय थाने पर की गयी लेकिन अभी तक क्लिनिक संचालक के विरूद्ध पुलिस ने कोई कार्यवाही किया और न तो मुकदमा दर्ज किया।
अभया महिला सेवा संस्थान की सचिव अनामिका सिंह पालीवाल ने कहाकि महिला सुरक्षा की बात करने वाली पुलिस महिलाओं को लेकर थाने पर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। कई बार महिला की शिकायत अनदेखी होने पर संस्थान द्वारा उक्त को पुलिस अधीक्षक के समक्ष सौपकर न्याय दिलाने की मांग की गई है। इसके बावजूद अगर कार्यवाही नहीं हुई तो संगठन मुखर होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस अवसर अध्यक्ष कविता यादव, पूजा वर्मा, आभा सिंह, वैशाली, गीता विश्वकर्मा मौजूद रही।