*TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना देवगाव में पंजीकृत अपराध जिसमें एक आरोपी अभियुक्त को 80 ग्राम डायजापाम का पाऊडर रखने के आरोप में जेल में बितायी गयी अवधि के कारावास व 10000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*

ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 आरोपी अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा अवैध नशीला पदार्थ रखने के आरोप में जेल में बितायी गयी अवधि के कारावास व 10000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
थाना देवगाव में पंजीकृत अपराध जिसमें एक आरोपी अभियुक्त को 80 ग्राम डायजापाम का पाऊडर रखने के आरोप में जेल में बितायी गयी अवधि के कारावास व 10000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
➡ दिनांक- 05.02.2013 को वादी मुकदमा व0उ0नि0 शैलेन्द्र त्रिपाठी थाना देवगाव जनपद आजमगढ़ लिखित तहरीर दी थी कि चेकिंग के दौरान अभियुक्त अरविन्द कुमार यादव पुत्र कामदेव यादव निवासी गोदही थाना मगध विश्व विद्यालय जनपद गया, बिहार के कब्जे से अवैध नशीला पदार्थ 80 ग्राम डायजापाम का पाऊडर बरामद हुआ था ।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध थाना देवगाव पर मु0अ0सं0- 221/2013 धारा-8/22 NDPS Act पंजीकृत किया गया ।
➡ अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
➡ मुकदमा उपरोक्त मे 3 गवाह परीक्षित हुए ।
➡जिसके क्रम में दिनांक- 30.03.2026 को मा0 न्यायालय ए0एस0जे0-3 आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अरविन्द कुमार यादव पुत्र कामदेव यादव निवासी गोदही थाना मगध विश्व विद्यालय जनपद गया, बिहार को दोषसिद्ध पाते हुए जेल में वितायी गयी अवधि के कारावास व 10000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।