TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना– बिलरियागंज, जनपद– आजमगढ़ दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

आजमगढ़। थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा दहेज हत्या के प्रकरण में वांछित एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण–
➡️दिनांक 20.03.2026 को वादी द्वारा थाना बिलरियागंज पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी रिश्तेदारी की एक महिला की शादी लगभग 04 वर्ष पूर्व थाना बिलरियागंज क्षेत्र के राजेन्द्र नगर कस्बा निवासी अजय पुत्र रामाश्रय के साथ हुई थी।

➡️आरोप है कि विवाह के उपरांत दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था तथा दिनांक 19.03.2026 को पति, सास, ससुर एवं अन्य परिजनों द्वारा मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी गई।

➡️प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 64/26 धारा 80(2), 85 BNS व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

गिरफ्तारी का विवरण–
➡️दिनांक 01.04.2026 को थानाध्यक्ष बिलरियागंज मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम राजेन्द्र नगर कस्बा बिलरियागंज क्षेत्र से वांछित अभियुक्ता मीरा उर्फ मुराती देवी पत्नी रामाश्रय विश्वकर्मा को समय लगभग 09:10 बजे गिरफ्तार किया गया।

➡️गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग–
🔹मु0अ0सं0 64/26 धारा 80(2), 85 BNS व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्ता–
🔹मीरा उर्फ मुराती देवी पत्नी रामाश्रय विश्वकर्मा निवासी राजेन्द्र नगर कस्बा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
🔹सुनील कुमार दुबे, थानाध्यक्ष बिलरियागंज
🔹का0 छठ्ठु साहनी
🔹का0 संजय सिंह
🔹म0का0 मधुबाला
थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़