TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण

अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में थे, एक मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 12.03.2026 को वादी संजय सिंह पुत्र कमला सिंह निवासी ग्राम ओझौली पोस्ट पिचरी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि दिनांक 11.03.2026 को कोहिनूर पैलेस रोडवेज मुबारकपुर के सामने से उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। उक्त सूचना के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0- 096/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के क्रम में दिनांक 15.04.2026 को उ0नि0 कमला सिंह यादव मय हमराह उ0नि0 राघव राम व उ0नि0 नीरज शुक्ला द्वारा अशरफिया यूनिवर्सिटी के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो व्यक्ति भटौरा अंडरपास भट्ठे के पास खड़े हैं और वाहन को बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त 1. अमित कन्नौजिया पुत्र अरविन्द कन्नौजिया निवासी अबाडी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष तथा 2. लखंदर उर्फ टंटन पुत्र रामदरस यादव निवासी कादीपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को समय करीब 08:19 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
पंजीकृत अभियोग– मु0अ0सं0- 096/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
बरामदगी– 01 अदद मोटरसाइकिल (चोरी की)
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. अमित कन्नौजिया पुत्र अरविन्द कन्नौजिया निवासी अबाडी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष
2. लखंदर उर्फ टंटन पुत्र रामदरस यादव निवासी कादीपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास –
अमित कन्नौजिया के विरुद्ध पूर्व में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 348/2022 धारा 380, 411 भादवि पंजीकृत है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 कमला सिंह यादव, उ0नि0 राघव राम, उ0नि0 नीरज शुक्ला मय हमराह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।