*TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना– मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ जन्मतिथि व पता परिवर्तित कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 27.03.2026 को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच में पाया गया कि एक व्यक्ति द्वारा वर्ष 2009 में एक पासपोर्ट बनवाया गया था, जिसकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। इसके उपरांत अभियुक्त द्वारा कूटरचना कर जन्मतिथि व पते में परिवर्तन करते हुए वर्ष 2024 में नए पते से पुनः एक अन्य पासपोर्ट बनवा लिया गया। दोनों पासपोर्ट में अंकित विवरणों में भिन्नता पाई गई, जिससे स्पष्ट हुआ कि कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर धोखाधड़ी की गई है। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0- 117/2026 धारा 118(4), 336(2), 338, 340(2) बीएनएस व 12(1) पासपोर्ट अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

गिरफ्तारी का विवरण–
विवेचना के क्रम में आज दिनांक 16.04.2026 को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर सिकन्दरपुर पुलिया के पास से समय करीब 09:50 बजे मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्त अरविन्द पुत्र स्व0 हरिश्चन्द हाल पता ग्राम सिकन्दरपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ स्थाई पता ग्राम हरई इस्माइलपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक पासपोर्ट बरामद हुआ, जिसे विधिक प्रक्रिया के तहत सील कर कब्जा पुलिस में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त–
01. अरविन्द पुत्र स्व0 हरिश्चन्द हाल पता ग्राम सिकन्दरपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ स्थाई पता ग्राम हरई इस्माइलपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

बरामदगी–
एक अदद पासपोर्ट।

पंजीकृत अभियोग–
01. मु0अ0सं0- 117/2026 धारा 118(4), 336(2), 338, 340(2) बीएनएस व 12(1) पासपोर्ट अधिनियम थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
1. उ0नि0 अनिल कुमार सिंह ,थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
2. का0 रमाकान्त यादव ,थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।