TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ साइबर ठगी के कुल 6500/- रुपये आवेदक के खाते में वापस कराया गया

आवेदक द्वारा थाना सिधारी पर साइबर शिकायत दर्ज कराते हुए अवगत कराया गया कि उसके मित्र को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 65 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल दिलाने का लालच देकर बारकोड के माध्यम से 6500/- रुपये की धनराशि ट्रांसफर करा ली गई। जानकारी होने पर तत्काल साइबर शिकायत दर्ज कराई गई। उक्त शिकायत पर थाना सिधारी की साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ से तकनीकी सहायता प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में 6500/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई।

साइबर जागरूकता संदेश:-
आमजन को जागरूक किया गया कि किसी भी अज्ञात कॉल/संदेश पर विश्वास न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी अथवा ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार का भुगतान जल्दबाजी में न करें तथा सोच-समझकर ही लेन-देन करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें अथवा नजदीकी थाना/साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

पुलिस टीम:-
उ0नि0 विधनेश वर्मा, का0 महेश कुमार, थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।