TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में “फिट कोर स्टूडियो” का भव्य शुभारंभ

आजमगढ़ में “फिट कोर स्टूडियो” का भव्य शुभारंभ
आजमगढ़। शहर के करतलपुर बाइपास, देवपार स्थित “फिट कोर स्टूडियो” का बुधवार को भव्य शुभारंभ संपन्न हो गया। यह जिम शहर का एक अत्याधुनिक और लग्जरी यूनिसेक्स जिम बताया जा रहा है, जहां युवाओं और फिटनेस प्रेमियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सहजानंद राय द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जिम संचालकों ने बताया कि “फिट कोर स्टूडियो” में आधुनिक मशीनें, प्रोफेशनल ट्रेनर्स और बेहतर फिटनेस वातावरण की व्यवस्था की गई है, जिससे शहर के लोगों को बड़े शहरों जैसी सुविधाएं मिल सकें।
उद्घाटन समारोह में मौजूद अतिथियों ने जिम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे युवाओं के स्वास्थ्य के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा विशेष ऑफर्स की भी जानकारी दी गई और लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।