TV 20 NEWS || AZAMGARH :समाजवादी पार्टी कार्यालय- आजमगढ़ पर मासिक बैठक जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
समाजवादी पार्टी कार्यालय- आजमगढ़ पर मासिक बैठक जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्य ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक लड़ाकू कार्यकर्ताओं को तैयार कर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार लाने के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता कमर कस लें।
भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग, ई.डी., सी.बी.आई.,इनकम टैक्स व सेंट्रल फोर्स के माध्यम से चुनाव लड़ रही है। यह संस्थाएं उनके फ्रंटल संगठन की तरह काम कर रहे हैं।
यह सेंट्रल फोर्स के माध्यम से लोगों को भयभीत कर बूथों पर वोट पड़ने न पाए फोर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में एस. आई. आर.के माध्यम से तमाम ऑटो को काटा गया ममता बनर्जी जब सुप्रीम कोर्ट गई न्यायालय की टिप्पणी जो लोग अबकी बार वोट नहीं दे पाए वह अगली बार दे देंगे
इससे बाबा साहब के संविधान की अनदेखी की जा रही है भा.ज.पा. सभी संस्थाओं पर आर.एस.एस. के लोगों को बैठा दिया है। भाजपा का यह कारनामा जनविराधी संविधान विरोधी और लोकतंत्र विरोधी है जिससे लड़ने के लिए जनता के बीच जाना होगा और उनको भाजपा की जन विरोधी नीतियों के बारे में बताकर आगाह करना होगा भाजपा उत्तर प्रदेश में हिंदू मुस्लिम के अलावा पिछड़ी, जातियों दलित जातियों को आपस में लड़कर अंग्रेजों की तरफ फूट डालो राज करो की नीति पर काम कर रही है सहयोगी दलों से वह अनाप-शनाप बातें करवा रही है । भाजपा देश में बुनियादी मुद्दों महंगाई बेरोजगारी किसने की समस्या से ध्यान हटाने के लिए धर्म आजाद का सहारा ले रही है और आम आदमी को गरीब से गरीब बनती जा रही है।
पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव घुसकर भा.ज.पा. की जन विरोधी नीतियों का भंडाफोड़ करें।
उत्तर प्रदेश में योगी के राज में दमन,अत्याचार और घोर जातिवाद का नग्न तांडव हो रहा है मुख्यमंत्री के सजातीय लोग गुंडागर्दी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं प्रशासन सरकार के दबाव के आगे घुटने टेक दिया है तहसीलों, और थानों में घोर भ्रष्टाचार व्याप्त है उत्तर प्रदेश की जनता सब देख रही है इसमें भा.ज.पा. की दाल नहीं गलने वाली है।
बीएसएफ के रिटायर्ड डीआईजी राम सलट राम का पार्टी में शामिल होने व राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा पार्टी का पदाधिकारी बनाए जाने पर उनको माला पहनकर स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दलितों के सच्चे हितैसी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही हैं। दलित अब उनके नेतृत्व में सत्ता में भागीदारी के लिए व्यापक स्तर पर साथ आएगा।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, जयराम सिंह पटेल,अजीत राव, डॉ हरिराम सिंह यादव, हरिश्चंद्र यादव,जगदीश यादव,अशोक यादव, डॉ धनराज यादव, सोमनाथ यादव, वसीमुद्दीन शेख, राम सलट राम, जीएस प्रियदर्शी, संतलाल विश्वकर्मा, बालचंद कुशवाहा, भोला यादव कवि, वसीम अहमद, विनीत राय, संतोष कुमार गौतम, सिकंदर यादव, प्रमोद राजभर, राम सिंगर यादव, पप्पू यादव, गौरव यादव, द्रौपदी पांडे, अब्दुल्ला, सिंगारी गौतम,प्रदीप कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, सुभाष चौहान, पीपलुर रहमान आदि समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।






