TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ थाना अतरौलिया पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को जेल भेजा गया

पूर्व की घटना – दिनांक 21.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना अतरौलिया पर दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त शुभम मिश्रा पुत्र सभापति मिश्रा निवासी ग्राम रामपुर कुकुरीपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोप है कि अभियुक्त का वादिनी के साथ लगभग 06 वर्षों से प्रेम संबंध था तथा जुलाई 2024 में उसे घुमाने के बहाने बनारस ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया तथा उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद शादी का दबाव बनाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा।
गिरफ्तारी का विवरण – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 05.05.2026 को उ0नि0 अखिलेश कुमार सिंह मय हमराह टीम द्वारा उक्त अभियुक्त को उसके घर ग्राम रामपुर कुकुरीपुर से समय करीब 06:25 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0- 114/2026 धारा 69, 123, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त –
शुभम मिश्रा पुत्र सभापति मिश्रा निवासी ग्राम रामपुर कुकुरीपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 28 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 अखिलेश कुमार सिंह, का0 श्याममणि, रि0का0 उत्कर्ष सिंह, रि0का0 अभिषेक मिश्रा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।