TV 20 NEWS || AZAMGARH : मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह, आजमगढ़ ने कर ली अपनी स्व गणना

स्व गणना पोर्टल (https://se.census.gov.in) पर अपनी जानकारी अवश्य दर्ज कराएं और जनगणना में भागीदारी करें।
हमारी जनगणना, हमारा विकास

जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से नागरिकों से आग्रह किया जा रहा है कि वे स्व-गणना पोर्टल पर अपनी एवं अपने परिवार की आवश्यक जानकारी अवश्य दर्ज करें।

प्रशासन ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से लोग घर बैठे ही जनगणना में भागीदारी कर सकते हैं, जिससे समय की बचत होगी और आंकड़ों की शुद्धता भी सुनिश्चित की जा सकेगी। जनगणना से प्राप्त डाटा के आधार पर ही भविष्य की विकास योजनाएं, सरकारी नीतियां और संसाधनों का वितरण तय किया जाता है।

अधिकारियों ने कहा कि “हमारी जनगणना, हमारा विकास” केवल एक नारा नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इसलिए सभी से अपील की गई है कि वे समय रहते पोर्टल पर लॉगिन कर सही और पूर्ण जानकारी दर्ज करें।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि दी गई जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रखी जाएगी तथा इसका उपयोग केवल विकास और योजना निर्माण के लिए किया जाएगा।