TV 20 NEWS || AZAMGARH;थाना तहबरपुर अवैध गांजा की तस्करी करने वाला अभियुक्त 25 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार ऑटो में छिपाकर उड़ीसा से गांजा लाकर गोरखपुर में फुटकर बिक्री करने की बात स्वीकार
अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 11.05.2026 को उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी मय हमराह का0 मिथिलेश शाह व का0 मुकेश कुमार गुप्ता द्वारा बैंक चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान किशुनदासपुर अण्डरपास के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि एक संदिग्ध व्यक्ति ऑटो से निजामाबाद की तरफ से आ रहा है, जिसके पास कोई अवैध वस्तु हो सकती है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सरदहां चौहान बस्ती मोड़ के पास घेराबंदी की गयी। इसी दौरान एक ऑटो आता दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो चालक पुलिस को देखकर ऑटो मोड़कर भागने लगा, किन्तु पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम धीरज साव पुत्र रामप्रताप साव निवासी ग्राम शाहपुर थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर हाल पता गांधी रोड राउरकेला थाना प्लाण्ट साइड जनपद सुन्दरगढ़ उड़ीसा उम्र करीब 34 वर्ष बताया।
अभियुक्त द्वारा स्वयं ऑटो के पिछले हिस्से में रखे पैकेट दिखाये गये। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सगड़ी/बूढ़नपुर श्री अनिल कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे तथा नियमानुसार तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान ऑटो से कुल 12 पैकेटों में 25 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त अभियुक्त की जामा तलाशी से 01 अदद कार्बन कंपनी का कीपैड मोबाइल (बिना बैटरी) एवं 700 रुपये नगद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को दिनांक 11.05.2026 को समय करीब 18:20 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह गांजा उड़ीसा से खरीदकर गोरखपुर ले जाकर ग्राहकों को फुटकर बिक्री करता है तथा इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
धीरज साव पुत्र रामप्रताप साव निवासी ग्राम शाहपुर थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर, हाल पता गांधी रोड राउरकेला थाना प्लाण्ट साइड जनपद सुन्दरगढ़ उड़ीसा, उम्र करीब 34 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
1. कुल 12 पैकेटों में 25 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा।
2. 01 अदद कार्बन कंपनी का कीपैड मोबाइल (बिना बैटरी)।
3. 700 रुपये नगद।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 72/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 457/2025 धारा 318(4), 336(3), 338 बीएनएस व 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुगलसराय जनपद चंदौली।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।
2. का0 मिथिलेश शाह थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।
3. का0 मुकेश कुमार गुप्ता थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।






