TV 20 NEWS || AZAMGARH; थाना- सरायमीर मारपीट, लाठी-डण्डे से हमला व रुपये छीनने के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार थाना सरायमीर पुलिस द्वारा अभियुक्त आशीष उर्फ डिम्पल को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय
दिनांक 18.05.2026 को वादी लालचन्द्र सोनकर पुत्र मुन्नीलाल सोनकर निवासी ग्राम लेडुआवर बसालतगंज थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 17.05.2026 की रात्रि लगभग 23:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्तगण 1. आशीष उर्फ डिम्पल पुत्र रामसेवक, 2. अमन उर्फ सीबू पुत्र चन्द्रिका, 3. दिनेश पुत्र लक्षमन निवासीगण ग्राम लेडुआवर थाना सरायमीर तथा 4. मुकेश पुत्र राजदेव निवासी बसालतगंज थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा एक राय होकर वादी के पुत्र वीरेन्द्र सोनकर के साथ गाली-गलौज, मारपीट, लाठी-डण्डे से हमला करने, गर्म पानी के भगौने में डालने, 10 हजार रुपये छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 125/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 124(1), 309(4), 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
विवेचना के क्रम में दिनांक 20.05.2026 को उ0नि0 बासुदेव साहनी मय हमराह द्वारा घटना स्थल ग्राम लेडुआवर पहुंचकर मौजूद लोगों से पूछताछ एवं गवाहों के बयान लिये गये, जिसमें अभियुक्त आशीष कुमार गौतम उर्फ डिम्पल पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम लेडुआवर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ की संलिप्तता प्रकाश में आयी तथा अन्य आरोपियों की संलिप्तता नहीं पायी गयी, जिसके आधार पर मुकदमे से धारा 3(5)/309(4) बीएनएस का लोप किया गया।
इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त दवा-इलाज कराकर ऑटो से घर वापस जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सिकरौर सहबरी सरायमीर मार्ग पर चेकिंग के दौरान समय करीब 23:20 बजे अभियुक्त आशीष कुमार उर्फ डिम्पल पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम लेडुआवर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को मुकदमे से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. आशीष कुमार उर्फ डिम्पल पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम लेडुआवर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 125/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 124(1) बीएनएस थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 बासुदेव साहनी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
2. हे0का0 गौतम यादव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
3. रि0का0 मनीष यादव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।






