TV 20 NEWS || AZAMGARH; थाना- अहरौला कान की झुमकी लूट की घटना का सफल अनावरण, 01 अभियुक्त गिरफ्तार, अबतक कुल 02 अभियुक्त गिरफ्तार एक अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस भी बरामद

अवगत कराना है कि दिनांक- 07.05.2026 को वादी अरविन्द कुमार पुत्र जानकी राम निवासी ग्राम कोर्राधाटमपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी पत्नी के दाहिने कान की झुमकी झपट्टा मारकर छीन ली गयी, जिससे उनके कान में चोट भी आयी। उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 120/2026 धारा 309(6)/115(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों, सर्विलांस एवं अन्य साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की गयी। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।

इसी क्रम में दिनांक 18.05.2026 को उ0नि0 यश कुमार पटेल मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त बिजेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ विपिन विश्वकर्मा पुत्र दिनेश विश्वकर्मा निवासी खालिसपुर भटौली थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 26 वर्ष को ग्राम केवलकड़ माहुल-अम्बारी मार्ग बार्डर से पहले पुलिया के पास से समय करीब 23:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर एक अदद लूटी गयी कान की झुमकी पीली धातु बरामद हुई।

तत्पश्चात दिनांक 20.05.2026 को उ0नि0 यश कुमार पटेल मय हमराह द्वारा माहुल कस्बा स्थित शंकर तिराहा पर चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित दूसरे वांछित अभियुक्त सेराज पुत्र रियाज उर्फ बेचू निवासी पवई रकबा थाना पवई जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष को बरामदपुर पुलिया के पास से समय करीब 01:48 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 143/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. सेराज पुत्र रियाज उर्फ बेचू निवासी पवई रकबा थाना पवई जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 120/2026 धारा 309(6)/115(2)/317(2) बीएनएस थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 143/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
बरामदगी-
1. एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर।
2. एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 120/2026 धारा 309(6)/115(2)/317(2) बीएनएस थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 143/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 यश कुमार पटेल चौकी प्रभारी माहुल थाना अहरौला, उ0नि0 शशिकान्त यादव प्रभारी सर्विलांस सेल, हे0का0 इंद्रमणि पटेल, हे0का0 सुरेन्द्र निषाद, हे0का0 प्रमोद यादव, हे0का0 उमेश यादव, का0 माजिद अंसारी, का0 विशाल मल, का0 विकास ठाकुर, का0 वरुण कुमार, का0 विश्वकर्मा संदीप तथा का0 अरमान द्वारा संयुक्त रूप से गिरफ्तारी एवं अनावरण की कार्यवाही