TV 20 NEWS ||AZAMGARH:परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक में एक परिवार का कराया गया सफल समझौता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 20.05.2026 को थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कुल 04 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मिडिएशन हेतु बुलाया गया, जिसमें 03 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए।

मिडिएशन के दौरान 01 पत्रावली में एक जोड़ा कुशलता प्रकट करने हेतु उपस्थित हुआ, जबकि 01 पत्रावली में अथक प्रयास एवं काउन्सलिंग के माध्यम से दोनों पक्षों के मध्य सफल समझौता कराया गया। उक्त प्रकरण में आवेदिका द्वारा पति पर विदाई न कराने एवं दवा-इलाज हेतु आर्थिक सहायता न देने का आरोप लगाया गया था। दोनों पक्षों की संयुक्त एवं अलग-अलग काउन्सलिंग कर समस्या का समाधान कराया गया। 01 अन्य पत्रावली को अन्य कारणों से बन्द किया गया। शेष पत्रावलियों में दोनों पक्षों को अग्रिम तिथि हेतु नोटिस/फोन द्वारा सूचित कर पुनः मिडिएशन कराया जायेगा।

नई किरण प्रोजेक्ट बिखरे हुए परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे परिवारों में नई आशा एवं सामंजस्य स्थापित हो रहा है तथा पारिवारिक न्यायालयों के कार्यभार में भी कमी आ रही है।

कुल समझौते- 01

समझौता कराने वाली टीम-
उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ, उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता, आरक्षी जितेन्द्र शाह एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहे।

समझौता प्रकरण-
वन्दना सोनकर पुत्री घुरहु सोनकर निवासी ग्राम भटनीपारा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।