*TV 20 NEWS || AZAMGARH : हीट वेव (लू) से पशुओं के बचाव हेतु जिलाधिकारी की अपील*

हीट वेव (लू) से पशुओं के बचाव हेतु जिलाधिकारी की अपील

आजमगढ़ 23 मई 2926/

जनपदवासियों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में अत्यधिक गर्मी एवं हीट वेव (लू) की स्थिति को देखते हुए पशुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति विशेष सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने समस्त पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को भीषण गर्मी से बचाने हेतु निम्नलिखित उपाय अपनाएं—
पशुओं को सीधे धूप में न बांधें तथा छायादार एवं हवादार स्थान पर रखें। पशुओं को दिन में कई बार स्वच्छ एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराएं। दोपहर के समय पशुओं को बाहर चराने या अनावश्यक रूप से ले जाने से बचें। पशुशालाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन एवं पानी के छिड़काव की व्यवस्था करें। पशुओं को ताजा एवं पौष्टिक चारा दें तथा खराब या सड़ा हुआ चारा न खिलाएं।

हीट स्ट्रोक के लक्षण जैसे- अत्यधिक हांफना, कमजोरी, सुस्ती या भोजन न करना दिखाई देने पर तत्काल निकटतम पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।
दुधारू पशुओं की विशेष देखभाल करें तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि पशु भी जीवित प्राणी हैं और अत्यधिक गर्मी में उनकी सुरक्षा एवं देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी संबंधित विभागों को भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।