प्रकाशनार्थ
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की एक बैठक नगर पालिका स्थित पार्टी कार्यालय पर शनिवार को सम्पन्न हुई। संचालन नगर महामंत्री धर्मवीर चौहान ने किया।
नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल ने जनपद के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी आशीष गोयल पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर व सीओ सिटी द्वारा किये गये अत्याचार की निंदा करते हुए कहाकि यह बेहद घृणित कार्य है। व्यापारियों क सम्मान को लेकर पार्टी किसी भी दशा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पार्टी ने मामले को मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। शासन ने व्यापारियों के हित व सम्मान के लिए एसडीएम व सीओ सिटी का तत्काल स्थानान्तरण कर दिया गया। जिसके लिए व्यापारी समाज, भाजपा नगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा व निवर्तमान जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयनाथ सिंह व अन्य पदाधिकारियों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया हैं। समाज के सभी तबके के सम्मान व सुरक्षा भाजपा की प्राथमिकता है, जिसके लिए हम सदैव कृत संकल्पित है।
इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा, राजन उपाध्याय, धर्मेन्द्र सिंह, वंदना पाण्डेय, मनोज बौद्ध, अवनीश चतुर्वेदी, नगर महामंत्री धर्मवीर चौहान, अमन गर्ग, कोषाध्यक्ष राहुल गोयल, नगर मंत्री नवनीत गुप्ता, शेखर लाल श्रीवास्तव, पंकज मोदनवाल, आंचल सिन्हा, योगेन्द्र यादव, शिवम तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।