*TV 20 NEWS || AZAMGARH : परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की पहल से टूटने की कगार पर पहुंचा परिवार फिर जुड़ा, 01 प्रकरण में कराया गया सफल समझौता।*
*प्रेस नोट, दिनांक – 20.08.2026*
*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*🔹 परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की पहल से टूटने की कगार पर पहुंचा परिवार फिर जुड़ा, 01 प्रकरण में कराया गया सफल समझौता।*
*🔹 05 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को नोटिस/दूरभाष के माध्यम से बुलाकर की गई काउंसलिंग, 04 प्रकरणों में पक्षकारों की उपस्थिति।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 20.08.2026 को थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कुल 05 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मिडिएशन हेतु बुलाया गया, जिसमें 04 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। परामर्शदात्री टीम द्वारा अथक प्रयास कर 01 प्रकरण में दोनों पक्षों के मध्य सफलतापूर्वक समझौता कराया गया।
एक प्रकरण में आवेदिका द्वारा आरोप लगाया गया था कि पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया तथा विदाई की तिथि निर्धारित होने के बावजूद विदाई नहीं कराई गई। मामले में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर पारिवारिक विवाद का समाधान कराया गया।
शेष 03 पत्रावलियां अन्य कारणों से बंद की गईं। शेष प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत कर नोटिस/दूरभाष के माध्यम से पक्षकारों को सुनवाई हेतु अवगत कराया जाएगा।
कुल समझौते – 01
समझौता प्राप्त पक्षकार:
गीता पुत्री रघुवर, ग्राम दौलतपुर, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़।
*उपस्थित पुलिस कर्मी:*
उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उ0नि0 सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह।
नई किरण प्रोजेक्ट बिखरे हुए परिवारों को आपसी संवाद एवं समझौते के माध्यम से पुनः एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास है। इसके माध्यम से पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से समाधान कर परिवारों में पुनः सौहार्द एवं विश्वास स्थापित करने तथा माननीय पारिवारिक न्यायालय के कार्यभार को कम करने में सहयोग किया जा रहा है।






