*TV 20 NEWS || AZAMGARH :खाद्य सुरक्षा विभाग जनपद आजमगढ़ द्वारा लिये गये 19 खाद्य पदार्थो के नमूने एवं खाद्य सचल प्रयोगशाला द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आम जनमानस को किया गया जागरूक*

दिनांकः 25.08.2026
-ः प्रेस विज्ञप्ति:-
खाद्य सुरक्षा विभाग जनपद आजमगढ़ द्वारा लिये गये 19 खाद्य पदार्थो के नमूने एवं खाद्य सचल प्रयोगशाला द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आम जनमानस को किया गया जागरूक

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी, आज़मगढ़ के आदेश के क्रम में आगामी रक्षाबन्धन पर्व के दृष्टिगत जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित विभागीय विशेष प्रवर्तन दल द्वारा जनपद के निजामाबाद तहसील के सरायमीर स्थित प्रतिष्ठान से 01 खोया, 01 पनीर, 01 मिल्क केक का नमूना, फरिहा स्थित प्रतिष्ठान से 01 नमकीन, 01 रस्क का नमूना, गम्भीरपुर स्थित प्रतिष्ठान से 01 पनीर, 01 खोया का नमूना संग्रहित किया गया। लालगंज तहसील के मसीरपुर बाजार स्थित प्रतिष्ठानों से 01 छेना मिठाई, 01 गुलाब जामुन, 01 बेसन, 01 बूंदी लड्डू, 01 बेसन लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया। तहसील फूलपुर स्थित प्रतिष्ठान से 01 छेना पाउडर, 01 बेसन का नमूना एवं सदर तहसील स्थित प्रतिष्ठान से 01 डोडा बर्फी, 01 गाय के दूध का नमूना तथा नगर पालिका आजमगढ़ स्थित प्रतिष्ठानों से 01 छेना मिठाई, 01 गुलाब जामुन, 01 कलाकन्द का नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार उक्त अभियान में अब तक कुल 27 खाद्य पदार्थो के नमूनें संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया तथा अस्वच्छकर परिस्थिति में विनिर्मित 250 किग्रा0 मिठाईयों रू0 62,500/- को जब्त कर नष्ट कराया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा तहसील सदर एवं लालगंज में सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से प्रमुख बाजारों में मौके पर पदार्थो की जांच की गयी तथा खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आम जनमानस को खाद्य सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् आज़मगढ़ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त छापेमार कार्यवाही जनपद में श्रावण मास व आगामी रक्षाबन्धन पर्व के दृष्टिगत अनवरत रूप से जारी रहेगी एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे खुले एवं अस्वच्छकर परिस्थित में खाद्य पदार्थो का भण्डारण एवं विक्रय कदापि न करें। उक्त छापेमार दलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण रजनीश कुमार, सुचित प्रसाद, शीत कुमार सिंह, लालमणि यादव, गोविन्द यादव, बिरेन्द्र यादव, राजीव कुमार सिंह तथा बेबी सोनम सम्मिलित रहें।

(सुशील कुमार मिश्र)
सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प्ध्
अभिहित अधिकारी,
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,
आजमगढ