*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मां छिन्नमस्तिका के दरबार में गूंजी जन्मदिन की मंगलकामना, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के लिए मांगा आशीर्वाद*
मां छिन्नमस्तिका के दरबार में गूंजी जन्मदिन की मंगलकामना, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के लिए मांगा आशीर्वाद
रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के जन्मदिन के अवसर पर झारखंड के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में दर्शन-पूजन एवं आरती की गई। इस दौरान मां छिन्नमस्तिका से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की गई।
जन्मदिन के अवसर पर संजय सेठ के साथ मां छिन्नमस्तिका के दरबार में दर्शन-पूजन करने का अवसर भी मिला। मां से प्रार्थना की गई कि उनकी कृपा सदैव संजय सेठ पर बनी रहे और उन्हें राष्ट्रसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता मिले।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन प्रभारी, राष्ट्रीय एकता विकास मंच एवं राष्ट्रीय महामंत्री, विश्वकर्मा महापंचायत संगठन भारत, पत्रकार विपिन सोनी ने संजय सेठ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।






