*TV 20 NEWS || AZAMGARH:परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण की पहल से पारिवारिक विवाद में कराया गया समझौता*
*प्रेस नोट – दिनांक 04.10.2026*
*परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण की पहल से पारिवारिक विवाद में कराया गया समझौता*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 04.10.2026 को थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित *परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण* में बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में कुल *10 पत्रावलियों* में दोनों पक्षों को नोटिस/दूरभाष के माध्यम से सूचित कर मध्यस्थता हेतु बुलाया गया, जिसमें *08 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए।* परामर्श एवं समझाने-बुझाने के अथक प्रयास के उपरान्त *01 प्रकरण में दोनों पक्षों के मध्य समझौता कराया गया।* उक्त प्रकरण में आवेदिका द्वारा ससुराल पक्ष पर मारपीट एवं अन्य प्रकार से बार-बार प्रताड़ित किये जाने के आरोप अंकित किये गये थे।
इसके अतिरिक्त *02 पत्रावलियां अन्य कारणों से बन्द की गयीं* तथा शेष प्रकरणों में अग्रिम तिथि नियत कर नोटिस/दूरभाष के माध्यम से सुनवाई हेतु दोनों पक्षों को अवगत कराया जायेगा।
*नई-किरण प्रोजेक्ट* का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद, परामर्श एवं मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाकर बिखरते परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ना है। इस पहल से पारिवारिक विवादों के समाधान में सहायता मिलने के साथ-साथ माननीय पारिवारिक न्यायालयों में लंबित मामलों के कार्यबोझ को कम करने में भी सहयोग मिलेगा।
*कुल समझौते – 01*
*परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई-किरण में उपस्थित टीम-*
1. डॉ0 उमेशचन्द्र पाण्डेय, काउन्सलर
2. उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी
3. उ0नि0 सत्यनारायण यादव
4. आरक्षी जितेन्द्र कुमार साह
5. आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता






