*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना सिधारी पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत नोटिस चस्पा कर कराई गई मुनादी*
*प्रेस नोट*
*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़*
*दिनांकः 11.10.2026*
*थाना सिधारी पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत नोटिस चस्पा कर कराई गई मुनादी।*
🔹 थाना सिधारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 267/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त अभिषेक राजभर के विरुद्ध माननीय न्यायालय से जारी धारा 84 बीएनएसएस के प्रासेस का नियमानुसार तामीला कराया गया।
🔹 पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर एवं ग्राम खुरहट के सार्वजनिक स्थानों पर गवाहों की उपस्थिति में नोटिस चस्पा कर नियमानुसार मुनादी की कार्यवाही कराई गई।
*घटना/कार्यवाही का विवरणः-*
थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 267/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस की विवेचना व0उ0नि0 यशवन्त सिंह द्वारा की जा रही है। उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त अभिषेक राजभर पुत्र हरेन्द्र राजभर, निवासी ग्राम खुरहट, थाना रानीपुर, जनपद मऊ, उम्र करीब 22 वर्ष के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत जारी प्रासेस का दिनांक 10.10.2026 को नियमानुसार तामीला कराया गया।
निरीक्षक शिव कुमार यादव, व0उ0नि0 यशवन्त सिंह एवं का0 शाहिल खान द्वारा गवाहों की उपस्थिति में अभियुक्त के घर तथा ग्राम खुरहट के सार्वजनिक एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर नोटिस चस्पा किया गया। साथ ही, नियमानुसार मुनादी की कार्यवाही भी कराई गई।
*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।*






