*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना फूलपुर पुलिस द्वारा नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म एवं गर्भवती होने के प्रकरण में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट, दिनांकः 19.10.2026*
*थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़*

*🔹 थाना फूलपुर पुलिस द्वारा नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म एवं गर्भवती होने के प्रकरण में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।*

*🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में हुई कार्रवाई।*

*घटना का संक्षिप्त विवरण—*
दिनांक 18.10.2026 को वादी मुकदमा थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री को अभियुक्त राहुल राजभर पुत्र रामनरेश राजभर, निवासी ग्राम शेखवलिया, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला-फुसलाकर लोनियाडीह पंचायत भवन के पास बुलाकर लगभग 5-6 माह पूर्व शारीरिक संबंध बनाया गया, जिससे किशोरी गर्भवती हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 304/2026 धारा 65(1) बीएनएस एवं 5J(II), 5L/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण—*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक 19.10.2026 को प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी, चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान सहजेरपुर पुलिया से अभियुक्त राहुल राजभर पुत्र रामनरेश राजभर, निवासी ग्राम शेखवलिया, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को सुबह 06:45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*पंजीकृत अभियोग—* मु0अ0सं0 304/2026, धारा 65(1) बीएनएस एवं 5J(II), 5L/6 पॉक्सो एक्ट, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—*
राहुल राजभर पुत्र रामनरेश राजभर, निवासी ग्राम शेखवलिया, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*
1. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह,
2. उ0नि0 उमाशंकर यादव।
3. रि0का0 केशव प्रताप सिंह।
4. रिक्रूट का0 विकास मिश्रा।
5. रि0का0 सिकंदर कुशवाहा।
6. रि0म0का0 अंशू गुप्ता, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।