कांग्रेसियों ने मनाया भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि

आजमगढ़ 21 मई 2021 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी। कांग्रेसजनों ने स्वः राजीव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और नमन किया। इस दौरान कोविड की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया गया।
जिलाध्यक्ष श्री सिंह के नेतृत्व में स्वर्गीय राजीव जी की याद में जिला महिला अस्पताल में मरीजों एवं उनके तीमारदारों को सायंकाल भोजन वितरण किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने स्वः राजीव जी को याद करते हुये कहा युवाओं के प्रेरणा स्रोत एवं दूरदर्शी नेता थे। संचार क्षेत्र में क्रांति, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिलाने, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने जैसे अभूतपूर्व कार्य उन्होने अल्प समय में किये। उन्होंने जब कार्यभार संभाला तब देश में कई आतंकी संगठन सक्रिय थे चुनौती को स्वीकार कर भारत को उन्होंने एक सूत्र में बांधकर रखा। और इक्कीसवीं सदी के भारत का खाका खींचा। स्वः राजीव जी एक नेकदिल इंसान और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले नेता थे। देश के विकास में उनकी अग्रणी भूमिका रही। राजीव जी की है देन है संचार के क्षेत्र में विश्व में भारत की अग्रणी भूमिका रही। उनके बताये रास्ते पर चलकर देश के विकास के नये आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।
कार्यक्रम में बेलाल अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, तेजबहादुर यादव, रविकांत त्रिपाठी, राना खातून, मुन्नू यादव, अजीत राय, मुन्नू मौर्य, शंभू शास्त्री, प्रदीप यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot