*TV 20 NEWS || AZAMGARH:जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन 23 नवंबर को*

 

आजमगढ़ 19 नवंबर 2026//
मेरा युवा भारत, आजमगढ़ द्वारा 23 नवंबर 2026 को शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज, आजमगढ़ में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता का विषय “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” (Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat) निर्धारित किया गया है। इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभागियों को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए 3 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतियोगिता में हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में अपने विचार प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक करना तथा विकसित भारत के संकल्प में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इच्छुक युवा MY Bharat के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित शीर्ष 3 प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

मेरा युवा भारत, आजमगढ़ जनपद के सभी पात्र युवाओं से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करता है।