*TV 20 NEWS || AZAMGARH:कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत संप्रदायवाद विरोधी थीम पर गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित*

 

विविधता में एकता, आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का दिया संदेश

गंगा-जमुनी कौमी तहजीब का प्रवाहक है आजमगढ़-डीडीओ संजय सिंह

आजमगढ़, 19 नवंबर 2026//

कौमी एकता सप्ताह (19 से 25 नवंबर) के अंतर्गत विकास भवन स्थित सभागार में जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला एकीकरण समिति के सदस्यों की उपस्थिति में कौमी एकता सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संप्रदायवाद विरोधी थीम पर विचार गोष्ठी आयोजित कर आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता, भाईचारे, धर्मनिरपेक्षता एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में राहुल सांस्कृत्यायन इंटरमीडिएट एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि कौमी एकता सप्ताह प्रत्येक वर्ष 19 से 25 नवंबर तक पूरे देश में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना तथा विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों एवं समुदायों के बीच आपसी विश्वास, प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है।उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है, जहां विभिन्न धर्मों, भाषाओं, परंपराओं एवं संस्कृतियों के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं। हमारी यही विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कौमी एकता सप्ताह हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सहिष्णुता, आपसी सम्मान एवं राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्र के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव से दूर रहकर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने की अपील की।

उन्होंने बताया कि कौमी एकता सप्ताह के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 20 नवंबर को अल्पसंख्यक कल्याण दिवस, 21 नवंबर को भाषाई सौहार्द दिवस, 22 नवंबर को कमजोर वर्ग दिवस, 23 नवंबर को सांस्कृतिक एकता दिवस, 24 नवंबर को महिला दिवस तथा 25 नवंबर को संरक्षण दिवस के रूप में विभिन्न जागरूकता एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से अल्पसंख्यकों के कल्याण, भाषाई सद्भाव, कमजोर वर्गों के उत्थान, सांस्कृतिक एकता, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। साथ ही, राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गोष्ठियों, संगोष्ठियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया गया। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि भाषा, धर्म, संस्कृति, क्षेत्र एवं अन्य मतभेदों से ऊपर उठकर अहिंसा, शांति, आपसी विश्वास एवं भाईचारे की भावना के साथ देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर प्रभुनारायण पाण्डेय ‘प्रेमी जी’ कन्हैयालाल, जयप्रकाश नारायण ,अनीस अहमद जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह सहित जिला एकीकरण समिति के अन्य सदस्यों ने
अन्य संबंधित अधिकारी कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता दिवस पर बल दिया।