आजमगढ़। जिले में जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया । मंदिरों, पांडालों में जगह जगह भगवान श्रीकृष्ण विराजमान हुए ढोल की परम्परा को जीवंत रखा गया। भजन, कीर्तन व जागरण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कई जगहों पर भगवान श्रीकृष्ण की नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा झांकी निकाली गई।शहर से सटे जमालपुर गांव में ग्राम प्रधान फूलमती के यहां भी श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भजन, कीर्तन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। जन्मोत्सव के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर भंडारे में बढ़ चढकर भाग लिया। प्रधानपति व सपा के वरिष्ठ नेता हरिश्चन्द्र यादव ने कहाकि यहां पर प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग भाग लेते है। भगवान श्रीकृष्ण का हर रूप निराला है, भगवान श्रीकृष्ण को विष्णु का 8वां अवतार बताया गया है। जो धरती पर लोगों को कष्टों से मुक्त करने आये। गीता में उनके द्वारा दिये गये उपदेश मानव जाति के लिए महत्वूपूर्ण है। हमें इनके उपदेशों का अनुसरण करना चाहिए।
इस अवसर पर दीपक यादव, अनुपम यादव, जमुना चौधरी, विकेश यादव, उमेश यादव, सूर्यमणि, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.











