ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन की बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार को किया मनोनीत

आजमगढ़। ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन की बैठक शनिवार को हरबंशपुर स्थित प्रसार कार्यालय पर प्रदेश सचिव डा. एचजी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव डा. जयेन्द्र मणि मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार द्वारा पदाधिकारी मनोनीत किये गये। जिसमें डा. धीरेन्द्र कुमार  को प्रदेश संयोजक, डा सत्यप्रकाश सिंह को मंडल अध्यक्ष, डा. अनिल सरोज को जिलाध्यक्ष, डा. अंजना सिंह को महिला जिलाध्यक्ष व डा. अनिता यादव को महिला जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा डा. रामदरश राजभर को मेंहनगर, डा. आरके भारद्वाज को लालगंज तहसील का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। डा. शुभम यादव को पल्हनी, डा. उमेश चन्द्र यादव को महरागंज ब्लाक का अध्यक्ष व डा. दिलराम को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। मनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर डा. विशाल कुमार, डा. बीएल उपाध्याय, डा. सतीश विश्वकर्मा, डा. अरविन्द विश्वकर्मा, डा. अनिल कुमार, डा. संजय तिवारी, डा. आरबी मौर्य आदि मौजूद रहे।