बिलरियागंज : निर्मला भारती ने गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक

रिपोर्टर |रोशन लाल| बिलरियागंज 

आजमगढ़ जिला के मेहनगर तहसील के मानपुर गांव में कांग्रेस पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष आजमगढ़ निर्मला भारती ने मानपुर गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया ।प्रियंका गांधी द्वारा चलाये जारहे किसान जागरूकता अभियान के तहत निर्मला भर्ती ने दर्जनों महिलाओं से फार्म भरवाया जिस पर मांग किया कि सस्ते दर पर बिजली मुहैया कराई जाए जो बढ़कर बिल आ रही है वह सही किया जय तथा गैस सिलेंडर सस्ता किया जाए आवारा पशुओं से हम लोगों के फसलों की रक्षा की जाए इसके अलावा महिला उत्पीड़न रेप और अन्य दुर्घटनाएं बढ़ रही है इस पर सरकार अविलम्ब रोक लगाएं इसके अलावा महिलाओं के जो अधिकार है उसे हर महिला के हवाले किया जाए।