आजमगढ़। स्वावलंबी कलाकार सेवा समिति द्वारा बघावर में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा के 5वें दिन गुरूवार को श्री व्यास पीठ का पूजन अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख मनीष कुमार मिश्रा, पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता अरविंद जायसवाल, अपना दल एस की श्रीमती मालती सिंह पत्नी रमेश सिंह द्वारा पूजन आरती कर विधिवत श्रीराम कथा का आरंभ किया गया।
मानस वक्ता अलंकार सिंह कौशिक के मंच पर आसीन होने के उपरांत समिति के प्रदेश सचिव इंद्रदेव गुप्ता द्वारा माल्यार्पण कर व तिलक लगाकर व्यास जी का स्वागत किया। 5वें दिन मानस वक्ता ने प्रभु श्रीराम के जन्म का सुन्दर वर्णन किया। मानस वक्ता अलंकार सिंह कौशिक ने कहाकि श्रीराम जन्म के उपरांत अयोध्या नगरी में 1 महीने तक उत्सव का कार्यक्रम चलता रहा। भगवान शिव एवं सभी देवी देवता अयोध्या प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए आए थे सूर्य देव, चंद्रदेव सभी लोग आकर प्रभु श्रीराम का दर्शन किए। मानस कथा में राम जन्म की सोहर एवं बधाई गीत अनुपम राय, गुड्डू राय द्वारा प्रस्तुत किया गया। सौरव श्रीवास्तव ने भजन मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है एवं मेरे घर प्रभु श्रीराम आए हैं सुनाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस मौके पर प्रबंधक उमेश सिंह राठौर, सचिव इंद्रदेव गुप्ता, ललित सिंह, अभिनंदन सिंह, अशोक विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, रजनीश विश्वकर्मा, कमलेश आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.











