आजमगढ़। दिनांक 13 नवम्बर 2021 को गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में सरकारी मशीनरी का बड़े पैमाने पर दुरूपयोग हो रहा है। जिला प्रशासन सरकार के इशारे पर ब्लाकों पर मीटिंग करके सफाई कर्मचारी, बी0एल0ओ0, पंचायत मित्र, ऑगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूह, आशा वर्कर व सेक्रेटरी समूह को वहॉ जाने का निर्देश दे रहा है। अधिकारियों को यह जानकारी मिल चुकी है कि मोदी व योगी की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। कमरतोड़ मॅहगाई की मार से जनता तबाह है। अमित शाह की जनसभा में नहीं जायेगी। इसके बदले भीड़ दिखाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को ले जाया जा रहा है।
मोदी सरकार के 7 साल व योगी सरकार के अब तक 4 साल 8 महीने में जिले में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। चुनाव करीब आने पर जनता को वर्गलाने के लिए विश्वविद्यालय की नीव रखने का ढोंग रचा जा रहा है। जनपद की जनता अच्छी तरह जानती है कि आजमगढ़ में विकास के सारे कार्य सपा सरकार ने किये हैं। भाजपा के झूठ व वर्गलाने में जनता नहीं आने वाली है। सन् 2022 में धूल चटा देगी।यह बातें सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कही।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.











