आजमगढ़। उत्तर प्रदेश किसान सभा की जनपद इकाई ने सोमवार को छह सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश किसान सभा की जनपद इकाई ने सोमवार को छह सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा।
भेजे गए ज्ञापन में किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने बताया कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का किसान परेशान है, सरकार किसानों के एक भी मांगों को पूरा नहीं किया। जब किसान अपने हक के लिए सड़क पर उतरें तो उनके ऊपर लाठियां चलाकर किसानों के आवाज को दबा दिया गया। इतना ही नहीं लखीमपुर खीरी में केन्द्रीय मंत्री के गाड़ी से किसानों को कुचल दिया गया। किसानों के आवाज को दबाने के लिए सरकार ने किसानों पर फर्जी मुकदमें दर्ज कराया। केन्द्र सरकार की गलत नीतियों और हठधर्मिता के कारण देश का किसान राष्ट्रव्यापी किसान विश्वासघात दिवस मना रहा है। उन्होने मांग किया कि एमएसपी की खरीद की कानूनी गारंटी दी जाय। आंदोलन में मृत किसानों के परिजनों को समुचित मुआवजा दिया जाय। आंदोलन के समय किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाय। लखीमपुर खीरी में किसानां पर हुए हमले में मृत किसानों को मुआवजा दें व केन्द्रीय मंत्री को तत्काल मन्त्रिमंडल से हटाकर मुकदमा चलाया जाय। किसानों, खेत मजदूरों तथा ग्रामीण क्षेत्र के सभी तरह के लोगों को दस हजार रूपया वृद्धा पेंशन अनिवार्य रूप दिया जाय। छुट्टा पशुओं से फसलां का हो रहे नुकसान पर रोक लगाया जाय।
ज्ञापन सौंपने वालो में गुलाब मौर्य, दुर्बली राम, रामअवध यादव, रामनेत, जियालाल, सुरेन्द्र मौजूद रहे।
भवदीय
(गुलाब मौर्य)
उत्तर प्रदेश किसान सभा
आजमगढ़






